Honor का अगला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला है, वायरल लिक्स के अनुसार इस मोबाइल का नाम honor 500 Pro होने वाला है, इस मोबाइल के लॉन्च को लेकर काफी चर्चा चल रही है, आइए इस मोबाइल के सभी खास फीचर्स के बारे में जानते हैं और बिल्ड डिजाइन बैटरी और परफॉर्मेंस के बारे में भी चर्चा करेंगे हालांकि मोबाइल अभी लॉन्च नहीं हुआ है तो इस मोबाइल के बारे में बताएगी जानकारी सोशल मीडिया के विभिन्न स्रोतों पर आधारित है, और लॉन्च के समय फीचर्स में बदलाव हो सकता है।
Honor 500 pro features
Design and display
Honor 500 Pro मोबाइल के बारे में लीक्स जानकारी के अनुसार मोबाइल में 6.55 inches FHD+ AMOLED डिस्पले देखने को मिलने वाली है, इस डिस्प्ले के साथ यूजर को कंटेंट कंज्यूम का मजा दुगना मिलने वाला है, क्योंकि एमोलेड तकनीक की वजह से वीडियो के कलर्स और क्वालिटी दोनों बहुत अच्छे देखने को मिलेंगे। यह डिसप्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है, डिजाइन के बात करें तो इस मोबाइल में होरिजेंटल शेप कैमरा माड्यूल देखने को मिलेगा जो मोबाइल के डिजाइन को प्रीमियम वाइब देगा और इन हैंड फील्ड भी बहुत अच्छा होने वाला है, और यह मोबाइल मैटल फ्रेम के बिल्ड के साथ भी आ सकता है।

Camera setup
Honor 500 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप देखने को मिलने की पूरी संभावना है, और इस बार honor का यह बेस्ट कैमरा मोबाइल होने वाला है क्योंकि सूत्रों के मुताबिक इस मोबाइल में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है जो फोटोग्राफी के शौकीनों और क्रिएटर के लिऐ अच्छा साबित होगा, साथ ही 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता हैं, और सेल्फी के लिऐ भी 50MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर इस मोबाइल में एक अच्छा कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
Performance
Honor 500 Pro मोबाइल लिक्स जानकारी के अनुसार काफी तगड़ा परफॉर्मेंस फोकस मोबाइल होने वाला है, इसमें Qulcomm snapdregon 8 Elite प्रोसेसर देखने को मिलेगा जिससे यह मोबाइल गेमिंग के लिऐ बहुत अच्छा होने वाला है, यदि आप गेमर हो और गेमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग करते है तो honor 500 Pro आपके लिऐ बहुत अच्छा विकल्प होने वाला है, इसके साथ ही मोबाइल भरी से भरी टास्क को बड़े मक्खन की तरह स्मूथ हैंडल कर लेगा। यदि इसी प्रोसेसर के साथ मोबाइल लॉन्च होता है तो यह एक दमदार परफॉर्मेंस वाला मोबाइल साबित हो सकता है।
battery and charger
Honor 500 Pro मोबाइल बैटरी के मामले में भी बहुत दमदार होने वाला है, सूत्रों के मुताबिक इस मोबाइल में 8000mah की टर्बो बैटरी देखने को मिलेगी, जो 3 दिन तक का बैकअप आराम से दे देगी और दिन भर स्ट्रीमिंग के बाद भी बैटरी खत्म नही होगी, इस मोबाइल को चार्ज करने के लिऐ 80W का फास्ट चार्जर भी देखने को मिल सकता है जो मोबाइल को मिनटों में फुल चार्ज कर देगा। कुल मिलाकर मोबाइल की बैटरी और चार्जर इस मोबाइल के चार्जिंग की परेशानी को ख़त्म कर देगें।
cONCLUSION
Honor 500 Pro को लेकर अब तक जो भी लीक सामने आए हैं, वे साफ संकेत देते हैं कि कंपनी इस बार एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है, जो पावर, कैमरा और बैटरी – तीनों में नए रिकॉर्ड बना सकता है। 200MP का हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरा, 8000mAh जैसी विशाल बैटरी, Snapdragon 8 Elite जैसा तगड़ा प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले इसे एक ऑल-राउंडर प्रीमियम स्मार्टफोन बना देते हैं। अगर ये सभी फीचर्स भारत में भी इसी तरह के साथ लॉन्च होते हैं, तो Honor 500 Pro सीधे तौर पर Samsung, iQOO और OnePlus जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन को कड़ी टक्कर देगा।
