Covid-19 इस बैक 2025: क्या फिर से हो रही कोरोना वायरस की वापसी,जानिए पूरी सच्चाई!

Date:

वो दौर था 2020—21 का जब covid-19 नाम सुनते ही सबका दिल कांफ उठता था। हर गली हर मोहल्ले, हर अस्पताल में सिर्फ कोरोना की ही आवाज गूंज उठती थी। दो साल से भी ज़्यादा चले इस संघर्ष के बाद, ज़िंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी थी। लेकिन अब, एक बार फिर से एक खतरनाक वाक्य गूंज रहा है — Covid-19 इस बैक 2025 । तो अब सवाल यही है कि क्या कोरोना एक बार फिर से वापसी करने जा रहा है।

Covid-19 is back 2025: जानिए पूरी सच्चाई?

देश के कई हिस्सों में covid-19 के नए वेरिएंट के फैलने की खबरें तेजी से फैल रही है। कुछ नए तो कुछ पुराने वेरिएंट भी तेजी से सामने आ रहे हैं। जो हल्के लक्षणों के साथ बहुत तेजी से फैल रहे है। भारत की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 का नया वेरिएंट का मामला इतना चिंताजनक तो नही है। लेकिन इसे नजरंदाज करना सबसे बड़ी बेवकूपी हो सकती है।

क्या पुराने वेरिएंट से खतरनाक है यह वेरिएंट?

बहुत से विशेषज्ञों का मानना है की covid-19 का यह नया वेरिएंट पुराने वेरिएंट डेल्टा और ओमिक्रॉन के मुकाबले कम घातक है। लेकिन यह बहुत तेजी से फैलता है इसलिए बुजुर्ग और बच्चों एवं पहले से बीमार लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत हैं। क्योंकि यह वेरिएंट बुजुर्गों और बच्चों में तेजी से फैलता है।

covid-19 के प्रभावी लक्षण

1. हल्का बुखार। 2. गले में खराश होना। 3. नाक बहना या बंद रहना। 4. हल्की खांसी। 5. थकान और शरीर में दर्द। 6. भूख न लगना

कोरोना से सुरक्षा: एक नजर सावधानी की ओर!

हालांकि कोरोना की लहरें पहले की तुलना में कमजोर हो गई हैं, लेकिन इसका खतरा पूरी तरह टला नहीं है। वायरस बदलता रहता है, और उसका नया रूप (वैरिएंट) तेज़ी से फैल सकता है। ऐसे में कोरोना से सुरक्षा के उपायों को फिर से अपनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

1. मास्क पहनें, सही तरीके से हमेशा नाक और मुंह को पूरी तरह ढकने वाला मास्क पहनें।कपड़े वाला मास्क कम असरदार होता है, कोशिश करें कि N95 या 3-लेयर सर्जिकल मास्क का उपयोग करें।मास्क को छूने से बचें और रोजाना धोएं या बदलें।

2. हाथों की सफाई को प्राथमिकता दें बाहर से आने के बाद और खाने से पहले 20 सेकंड तक साबुन से हाथ जरूर धोएं सैनिटाइज़र हमेशा साथ रखें (कम से कम 60% अल्कोहल वाला)।

3. वैक्सीन और बूस्टर डोज़ जरूर लगवाएं।

4 भीड़-भाड़ से जितना हो सके बचना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। और हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करें।

5. समय समय पर covid जांच करवाते रहे।

निष्कर्ष: सुरक्षा ही सबसे बड़ी समझदारी!

Covid-19 से सुरक्षा अब केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का फर्ज है। ज़रा सी लापरवाही फिर से बड़े संकट को जन्म दे सकती है। इसलिए चलिए मिलकर एक सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक समाज की ओर कदम बढ़ाएं। याद रखे— “मास्क लगाना फैशन नहीं, सुरक्षा है” “सैनिटाइज़र आपकी ढाल है”। “सावधानी में ही सुरक्षा है”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related