Tata Harrier EV 2025: कीमत, रेंज, फीचर्स और लॉन्च अपडेट

Date:

टाटा Harrier.ev 2025 की धमाकेदार एंट्री

टाटा मोटर्स ने भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में तेल्हका मचाते हुए अपनी दमदार SUV Tata Harrier EV को 3 जून 2025 को लॉन्च किया। यह टाटा की पहली ऐसी दमदार इलेक्ट्रिक SUV है जो रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें एडवांस फीचर्स, जबरदस्त परफॉर्मेंस और लाजवाब डिजाइन का मेल है जो इसे भारत की प्रीमियम EV SUV सेगमेंट में सबसे आगे लाकर खड़ा करता है।

फ्यूचरिस्टिक स्टाइल और प्रीमियम डिजाइन

Harrier.ev का डिजाइन पहले से मौजूद ICE मॉडल जैसा ही दिखता है लेकिन लेकिन इसके डिजाइन को बहुत से इलेक्ट्रिक अपडेट्स के साथ पेश किया गया है जो सभी इलेक्ट्रिक SUV में सबसे अलग और प्रीमियम फील देता है। इसके फ्रंट में बंद ग्रिल, नए बंपर, और स्लिक LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स इसे काफी मॉडर्न और प्रीमियम बनाते हैं। साथ ही, 19-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड टेललाइट्स इसे EV की पहचान देते हैं। यह SUV न केवल दिखने में प्रीमियम है। बल्की सड़क पर चलते हुए इसका रोला काफी जोरदार बना रहता है।

इंटीरियर और फीचर्स: लग्जरी का अनुभव

Harrier.ev का केबिन पूरी तरह प्रीमियम फील देता है। इसमें 14.5 इंच का क्यूएलईडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। और तो और 12.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और वॉइस असिस्टेंट की सुविधा भी दी गई है, जो इसे टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Harrier.ev में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं – 65 kWh और 75 kWh की LFP बैटरी का। 75 kWh की LFP बैटरी। कंपनी के अनुसार यह SUV MIDC साइकिल पर 627 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है, जबकि वास्तविक ड्राइविंग कंडीशंस में यह लगभग 550-600 किलोमीटर तक चल सकती है। इसका RWD वेरिएंट 175 kW की पावर और 304 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं AWD वेरिएंट में कुल 291 kW पावर और 504 Nm टॉर्क मिलता है। बूस्ट मोड ऑन करने पर SUV मात्र 6.3 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है।

फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी

Harrier.ev में DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है जो 120 kW की पावर सपोर्ट करती है। इससे SUV को 20% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 25 मिनट लगते हैं। इसके साथ ही 7.2 kW तक की AC चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है। खास बात यह है कि इसमें V2L (Vehicle to Load) और V2V (Vehicle to Vehicle) टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जिससे आप अन्य डिवाइसेज़ या वाहन भी चार्ज कर सकते हैं। OTA अपडेट्स और iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी इसे स्मार्ट भी बनाती है।

ऑफ-रोड क्षमता: हर रास्ते की बादशाह

Harrier.ev को खास तौर पर ऑफ रोड के लिए बनाया गया है। इसमें 25.3° एप्रोच एंगल, 16.6° ब्रेकओवर एंगल और 26.4° डिपार्चर एंगल जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए है। जो इस SUV को ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर आसानी से चलने में मदद केरते है। इस SUV में छः अलग अलग ड्राइविंग मोड नॉर्मल, सैंड, मड, स्नो, रॉक क्रॉल और कस्टम दिए गए है जो SUV को हर रास्ते और हर मौसम में चलने में मदद केरते है। टाटा ने इस कार की Elephant Rock Challenge’ में भी टेस्टिंग की है, जिसमे इस कार ने 39° की ढलान को भी आसानी से पार कर लिया।

कीमत बजट में प्रीमियम फीचर्स

Tata Harrier.ev की स्टार्टिंग कीमत 21.49 लाख रखी गई है। जो इसके RWD वेरियंट्स के लिए रखी गई है। इसके टॉप मॉडल और वेरियंट्स की कीमत लगभग ₹30 लाख तक जाती है। इतनी प्रीमियम टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और रेंज के हिसाब से इसकी प्राइसिंग काफी प्रतिस्पर्धी मानी जा रही है, खासकर Mahindra XUV.e9 और Hyundai Creta EV जैसे प्रतिद्वंदियों की तुलना में।

निष्कर्ष

अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं जो पावरफुल भी हो, टेक्नोलॉजिकल भी हो और प्रीमियम भी लगे, तो Tata Harrier.ev आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इसकी 600 किलोमीटर से ज़्यादा की रेंज, ड्यूल-मोटर AWD सिस्टम, V2L और OTA फीचर्स के साथ यह SUV आने वाले समय की जरूरतों के हिसाब से तैयार की गई है। इसकी कीमत भी फीचर्स के हिसाब से काफी संतुलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में मूसलाधार बारिश से फ्लाइट्स हुई प्रभावित — IGI और IndiGo ने जारी की चेतावनी!

दिल्ली में मचा मानसून का परकोप दिल्ली-NCR में मानसून ने...

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन: “ISS से ली गई भारत की तस्वीर ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा किया।

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा! शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन:...