Mahindra XEV 7e इलेक्ट्रिक SUV बाजार में एक ऐसा नाम जो आने वाले समय में बाकी सभी SUV का टक्कर देने वाला है। जो इलेक्ट्रिक SUV बाजार को एक नई पहेचान देने वाला है। Mahindra की यह नई SUV न सिर्फ तकनीक से भरपूर होने वाली है ,बल्कि यह भारत के SUV दीवानों के लिए एक पर्यावरण‑अनुकूल और पावरफुल विकल्प लेकर आने वाली है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी, कैसा है इंजन, कितना है माइलेज, कब लॉन्च होगी? क्या कीमत होगी? सबकुछ!

डिजाइन और लुक बिलकुल आकर्षक
Mahindra XEV 7e का डिज़ाइन दिखने में प्रीमियम होगी। जो पहली ही नजर में ही किसी भी खरीदार को अपनी और आकर्षित कर लेगा। लीक्स रिपोर्ट्स के अनुसार इसका फ्रंट प्रोफाइल पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक होने वाला है, जिसमें EV थीम के अनुसार ब्लैंक्ड-आउट ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप्स होने वाले है। कार की साइड प्रोफाइल में मस्क्युलर व्हील आर्च और नए एयरो-डायनामिक अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते है। वहीं पीछे की ओर स्लिम टेललाइट्स और चमकदार EV बैजिंग भी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर यदि Mahindra XEV 7e, लीक्स रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च होती है, तो यह डिज़ाइन तकनीक, ताकत का एक अच्छा कॉम्बो होने वाली है।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी का अच्छा मेल
Mahindra XEV 7e के इंटीरियर की अभी तक आधारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ लीक्स जानकारी के अनुसार, इसमें ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम, स्क्रीन सेटअप, और बड़ी सनरूफ जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी जा सकती हैं। इसमें ड्राइवर के लिए डिजिटल एक बड़ा टचस्क्रीन, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट सिस्टम और को-पैसेंजर डिस्प्ले भी मिल सकता है। यह केबिन न केवल टेक्नोलॉजी से भरपूर होगा, बल्कि आरामदायक सीटिंग और क्लाइमेट कंट्रोल जैसी खूबियों से भरा हो सकता है। हालांकि ये सभी फीचर्स फिलहाल संभावित हैं और आधिकारिक लॉन्च के समय ही स्पष्ट होंगे।
लंबी रेंज और ताकत का मेल?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra XEV 7e में दो बैटरी विकल्प दिए जाने की संभावना है — एक 59kWh और दूसरा 79kWh। इन बैटरियों के साथ अनुमानित तौर पर SUV को 500 से 650 किलोमीटर तक की रेंज मिली जा सकती है, जो इसे भारत की सबसे लॉन्ग रेंज EVs में शामिल कर सकता है। बेस वेरिएंट में सिंगल मोटर सेटअप और टॉप वेरिएंट में डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल परफॉर्मेंस में सुधार होगा, बल्कि यह SUV ऑफ-रोडिंग में भी सक्षम हो सकती है। हालांकि, इन आंकड़ों की पुष्टि कंपनी द्वारा लॉन्च के समय ही की जाएगी।
सेफ्टी और ADAS फीचर्स
महिंद्रा की जितनी भी SUV लॉन्च हुई है, उनमें सेफ्टी फीचर्स को लेकर बहुत अच्छा ध्यान रखा है। बताया जा रहा है कि महिंद्रा की इस नई SUV में भी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सेफ्टी के तौर पर Mahindra XEV 7e ADAS मिले, जिसमें Adaptive Cruise Control, और Emergency Braking जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। 6 से 7 एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फ़ीचर्स मिलने की संभावना है।
कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
अब तक की लीक्स जानकारी के अनुसार, Mahindra XEV 7e को भारत में 2025 के अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹21 लाख से ₹30 लाख के बीच हो सकती है। लॉन्च के समय कंपनी द्वारा इसके अलग-अलग वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं जो रेंज, पावरट्रेन और फीचर्स के आधार पर कीमत में फर्क ला सकते हैं। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए संभावनाओं के आधार पर ही जानकारी दी जा रही है।
निष्कर्ष
Mahindra XEV 7e SUV की फिलहाल अभी अगस्त महीने में लॉन्च होने की संभावना है। जो बाकी सभी ब्रांड की SUV को कड़ी टक्कर देगी। जानकारी संभावित रूप से सामने आ रही है, फिर भी अगर Mahindra इन अपेक्षित फीचर्स और रेंज के साथ इस SUV को पेश करती है, तो यह बाजार में एक गेमचेंजर साबित हो सकती है। यदि आप EV सेगमेंट में लंबी रेंज, ज्यादा स्पेस और टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं, तो XEV 7e पर आपकी नज़र जरूर होनी चाहिए।