स्पेन की खूबसूरत प्रिंसेस बार्सिलोना के स्टार मिडफील्डर पाब्लो गावी ने स्पेन की राजकुमारी लियोनोर के प्यार को ठुकरा दिया। अब गावी अपनी गर्लफ्रेंड एना पेलायो के साथ मैदान पर खुलेआम प्यार जताते देखे गए।
- नई दिल्ली – कहते हैं, “प्यार अंधा होता है” और कभी-कभी ये अंधापन राजसी ठाठ को भी ठुकरा देता है। इसका एक जाना माना उदाहरण है स्पेनिश फुटबॉल का चमकता सितारा पाब्लो गावी, जो अपने खेल के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं, अब अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में हैं। जहां एक तरफ स्पेन की राजकुमारी लियोनोर का नाम गावी से जोड़ा जा रहा था, वहीं अब तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। हाल ही में गावी को अपनी गर्लफ्रेंड एना पेलायो के साथ खुलेआम प्यार जताते हुए देखा गया। इस खबर ने न सिर्फ खेल प्रेमियों को चौंकाया है बल्कि सोशल मीडिया पर भी तूफान ला दिया है। दावा किया जा रहा है कि अगर वह प्रिंसेस से शादी करते तो भविष्य स्पेन के राजा बनते। लेकिन गावी के दिल ने कहा, होगी शहजादी देश की, मेरे दिल की तो रानी एना ही है।

क्या सच में गावी को चाहती थीं स्पेन की प्रिंसेस ?
कुछ चर्चित खबरों के मुताबिक दावा किया गया कि प्रिंसेस लियोनोर पाब्लो गावी को पसंद करती थीं। जब दिल को किसी से लगाव होता है, तो वो इंसान आम हो या खास – फर्क नहीं पड़ता। ऐसा ही कुछ हुआ स्पेन की युवराजकुमारी लियोनोर के साथ, जो पाब्लो गावी की सीक्रेट क्रश मानी जा रही थीं।सूत्रों की मानें तो लियोनोर गावी की जबरा फैन थीं। कहा जाता है कि उन्होंने गावी की कई फुटबॉल मैच लाइव देखे,महल में गावी की फोटो फ्रेम में सजाई गई, और तो और, स्कूल डायरियों में भी उनके नाम की चर्चाएं थीं!इतना ही नहीं, एक बार जब लियोनोर के पिता, राजा फिलिप VI, गावी से मिले, तो उन्होंने उसके लिए कुछ खास तोहफे भी लिए — जिसमें एक ऑटोग्राफ वाली गावी की जर्सी भी शामिल थी। बस वहीं से शुरू हुई अफवाहों की आंधी शुरू हो गई।
प्रिंसेस से शादी करते हो छोड़ना पड़ता फुटबॉल
गावी की जिंदगी सिर्फ फुटबॉल नहीं है, वो उसका जुनून है, उसकी सबसे बड़ी पहचान और उपलब्धि है। और शायद यही वजह रही कि उसने रॉयल लाइफ के दिखावे की जगह अपने सपनों और आज़ादी को चुना। फिर स्पेन ने 2024 में यूरो कप जीता, जिसका हिस्सा गावी भी थे। टीम के जर्ज़ुएला पैलेस के आधिकारिक दौरे के दौरान गावी और लियोनोर की मुलाकात हुई। दोनों ने एक दूसरे से हाथ भी मिलाया। यही वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया। अफवाहें हैं कि गावी ने लियोनोर को इसलिए मना कर दिया, क्योंकि शाही परिवार का हिस्सा बनने के लिए उन्हें अपने सफल फुटबॉल करियर का त्याग करना पड़ता।
शादी होती तो राजा होते आज गावी!
कहा जाता है की अगर पाब्लो गावी स्पेन की राजकुमारी से शादी कर लेते तो वह स्पेन के राजा बन जाते। लेकिन पाब्लो गावी ने यह सिद्ध कर दिया की प्यार एक ऐसा अहसास होता है जिसकी कल्पना करने मुस्किल है। भले ही गावी आज राजा होते पर वो राजमहल वो शाही राजपाट उन्हें इतना सुख नहीं दे पाते जितने की उनकी गर्लफ्रेंड एना पेलायो उसे दे सकती थी। शायद यही कारण रहा होगा जिसके कारण गावी ने अपने स्पेन की प्रिंसेस के प्यार और राजपाट को ठुकरा दिया और एना पेलायो का हाथ थाम लिया।
कौन हैं गावी की गर्लफेंड एना पेलायो?
गावी और एना की मुलाकात गावी की बहन औरोरा के माध्यम से हुई थी। एना ने पिछले साल गावी की माँ और बहन के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहें शुरू हुईं। जनवरी 2025 में, गावी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में एना के साथ अपनी तस्वीर शेयर की, जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि हुई। जब गावी और एना का रिश्ता सामने आया, तब सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तुलना राजकुमारी लियोनोर से की। कुछ ने कहा कि गावी ने ‘राजकुमारी’ को ठुकरा दिया, जबकि कुछ ने कहा कि उन्होंने ‘रियल लव’ को चुना। गावी ने कभी इस पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनके एक्शन ने सब कुछ कह दिया।
निष्कर्ष
पाब्लो गावी और एना पेलायो की यह प्रेम कहानी एक बार फिर साबित करती है कि प्यार न तो दौलत देखता है, न रुतबा। अगर कोई चीज देखता है तो वह है दिल का लगाव और सच्ची भावना।राजकुमारी लियोनोर का दिल भले ही टूट गया हो, लेकिन गावी और एना की यह प्रेम कहानी अब दुनिया के सामने एक नया चेहरा बनकर उभर रही है।