सोनम-राजा हनीमून मर्डर केस: शादी के सात फेरे बने जिंदगी के आखरी फेरे? जानिए पूरी साजिश की सच्चाई!

Date:

सोनम-राजा हनीमून मर्डर केस: शादी बना मौत का खेल?

सोनम-राजा हनीमून मर्डर केस: इंदौर की सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को हुई थी, रिश्तेदारों की खुशियों के बीच शुरू हुआ यह सफर, कुछ ही दिनों में ‘सोनम राजा हनीमून मर्डर केस’ में तब्दील हो गया। राजा अपनी नई नवेली दुल्हन को हनीमून पर मेघालय ले गया, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी मौत की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी है। 2 जून को राजा का शव एक झरने के पास मिला — गले पर चोट के निशान और सामान गायब। ‘सोनम राजा हनीमून मर्डर केस’ ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, क्योंकि दुल्हन अचानक गायब हो गई थी और अब उस पर पति की हत्या का गंभीर आरोप है। यह केस अब एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री बन चुका है।

2 जून को मिला राजा का मृतशरीर?

2 जून को वाई सावडोंग झरने के नीचे एक गहरी खाई में राजा का शव मिला। सूत्रों के मुताबिक राजा के सिर और गले पर चोट के निसान देखे गए। साथ ही राजा का मोबाइल और कीमती सामान पूरी तरह गायब था। इस गंभीर मामले की जांच करती पुलिस को सख हुआ की यह कोई हादसा नहीं बल्कि बनी बनाई साजिश और यह मौत एक मर्डर है।

पुलिस की जांच पड़ताल से मामले का हुआ खुलासा!

मेघालय पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पाया कि सोनम ने राजा के लाइव लोकेशन का डेटा लगातार राज कुशवाहा नामक एक व्यक्ति के साथ साझा किया था।राजा के मोबाइल से मिले चैट और सोनम के कॉल डिटेल्स ने ये साफ़ कर दिया कि यह कोई हनीमून नही था बल्की राजा की हत्या की बनी बनाई साजिश थी। इस हत्या के पीछे पांच हतियारों को दोषी माना जा रहा है। जिसमे तीन हत्यारों का नाम सामने आया है और अभी गिरफ्तार किए गए है। जिनमे राज सिंह कुशवाहा, विषाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत जैसे नाम सामने आए है। इन तीनों को सोनम ने मेघालय बुलवाया और राजा की हत्या करवाई जिनमे सोनम भी सामिल थी। पांचवा आरोपी अभी भी फरार है।

राजा की मां का बयान “बहू नही मौत थी वो”…

राजा की माँ ने मीडिया से बात करते हुए कहा: “मेरे बेटे ने भरोसा किया, प्यार किया और उस भरोसे का ऐसा खून हुआ। बहू नहीं, मौत का दूसरा नाम थी वो। हमें इंसाफ चाहिए, फांसी चाहिए।” राजा की मां ने कहा की उस सोनम को फांसी की सजा होनी चाहिए। अब सरकार से सवाल यह है की क्या इस बार सोनम को फांसी होगी या फिर से गिरफ्तारी के बाद छोड़ दिया जायेगा? क्या हर बार मासूम की ही हार होती है? क्यों अफरादी खुले गुम रहे है और मासूम इनका सीकर बन जाते है? अब सवाल यह है एक मां के लाल को इंसाफ मिल पाएगा?

सोनम के पिता का दावा: “मेरी बेटी निर्दोष है”

सोनम के पिता ने मीडिया में खुल कर कहा की सोनम को फसाया गया है। मेरी बेटी बिलकुल निर्दोष है। उनके पिता ने उल्टा पुलिस को ही दोषी बताया और साजिश के पीछे पुलिस का हाथ बताया। और CBI से जांच की मांग की है। इसके साथ ही उनका मानना है की यह सारी गटना एक झूठी साजिश है जिसमे मेरी बेटी को फसाया गया है।

गिरफ्तारी के बाद अब आगे की कार्यवाई

9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर जिले के एक ढाबे पर मिली, जहां से उसने खुद पुलिस को कॉल कर सरेंडर किया। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और अब ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय ला रही है। अब तक कुल 5 आरोपियों में जिसमे एक सोनम भी सामिल है। 4 गिरफ्तार किए जा चुके हैं और एक अफराडी की पूछताछ जारी है।

निष्कर्ष

इस केस ने पूरे देश को हिला दिया है। सवाल यही है —क्या शादी अब भी भरोसे का रिश्ता रह गया है? क्या प्यार के नाम पर हत्या को माफ किया जा सकता है? अब सरकार से एक ही गुंजाइश है की इंसाफ अब नही तो कब? एक सवाल यह भी क्या राजा को इंसाफ मिल पाएगा। खेर ये तो आने वाला वक्त बताएगा। अब एक ही आवाज देश को जेलजोर रही है कि केवल प्यार के लिए एक बेकसूर को जीने का कोई हक नही?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related